टीम इंडिया की नई जर्सी: इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज में होगी डेब्यू
BCCI: भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले घर पर इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। 6 फरवरी से शुरू होने वाली इस सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ नई जर्सी में नजर आएंगे जिससे BCCI ने पर्दा उठा दिया है। वनडे सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले हुए फोटोशूट में टीम इंडिया के खिलाड़ी नई ट्राई कलर की जर्सी में नजर आए। जिसमें कंधे पर तिरंगा नजर आया जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर बोर्ड अपने आधिकारिक अकाउंट से भी पोस्ट की।
रोहित शर्मा की फोटो का इंतजार जारी
BCCI की तरफ से टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी के फोटोशूट में विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हर्षित राणा सहित कई अन्य प्लेयर्स भी नजर आए। हालांकि अभी कप्तान रोहित शर्मा की नई जर्सी के साथ फोटो सामने नहीं आई है। जिसका इंतजार सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमी काफी बेसब्री के साथ कर रहे हैं। BCCI की तरफ से पिछले साल ही इस नई वनडे जर्सी से पर्दा उठा दिया गया था। जिसे अब भारतीय टीम पहनकर मैदान पर खेलने उतरेगी। टीम इंडिया की नई वनडे जर्सी में जहां दोनों कंधों पर तिरंगा देखने को मिल रहा है। तो वहीं जर्सी में बने BCCI लोगो के पास 2 सितारे भी बने हुए हैं। ये दोनों ही सितारे टीम इंडिया के 2 बार वनडे में विश्व विजेता बनने को दर्शा रहे हैं, जिसमें एकबार साल 1983 में वर्ल्ड कप जीता था। तो वहीं दूसरी बार साल 2011 में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।
भारतीय टीम दुबई में खेलेगी तीन ग्रुप मैच
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भी हिस्सा लेना है। इस टूर्नामेंट में भी टीम इंडिया इसी नई जर्सी में नजर आ सकती है। भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में अपने तीनों ग्रुप मुकाबले दुबई के मैदान पर खेलने हैं। जिसमें पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ, दूसरा 23 फरवरी को पाकिस्तान जबकि तीसरा और आखिर मैच 2 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया यदि सेमीफाइनल और फिर फाइनल में भी अपनी जगह पक्की करती है। तो वह दुबई के ही मैदान पर अपने ये दोनों मैच खेलेगी।

राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?