शेयर बाजार में बढ़त, चौथे दिन सेंसेक्स 242 अंकों की बढ़त के साथ खुला
मुंबई: आज गुरुवार, 6 फरवरी को घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे दिन हरे निशान पर खुला है। BSE सेंसेक्स 242.08 अंक यानी 0.31% की बढ़त के साथ 78,513.36 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। वहीं, NSE निफ्टी-50 भी 65.65 अंक यानी 0.28% की तेजी के साथ 23,761.95 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। शेयर मार्कट में लगातार चौथी दिन जारी तेजी के पीछे एक कारण यह भी है कि इंवेस्टर्स इस समय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। RBI कल यानी की शुक्रवार को अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। उम्मीद की जा रही है कि इस बार आरबीआई ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर सकता है।
वहीं, आज रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 87.55 पर पहुंच गया। बीते दिन यानी बुधवार के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार नुकसान के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 312 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 78,271 और निफ्टी 42 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 23,696 पर बंद हुआ था।

राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?