‘लवयापा’ में जुनैद खान के रोल पर हुआ था संकोच, फिर कैसे लिया यह फैसला?
जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ में उनके अपोजिट खुशी कपूर नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी यंग जनरेशन की लव लाइफ पर है। जब इस फिल्म में जुनैद को रोल ऑफर हुआ था तो वह डाउट में थे, इसे करें या ना करें? ऐसे में उनका डाउट डायरेक्टर अद्वैत ने दूर किया? इसके बाद जुनैद ने भी फिल्म करने का मन बना लिया।
पर्सनालिटी से जुड़ा है मसला
जुनैद खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जब उन्हें ‘लवयापा’ फिल्म ऑफर हुई तो वह सोच में पड़ गए कि क्या उन्हें यह किरदार करना चाहिए। दरअसल, फिल्म के किरदार और जुनैद की पर्सनालिटी बिल्कुल अलग हैं। ऐसे में उन्हें लगा कि वह इस किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।
जुनैद खान बताते हैं कि उनका डाउट काफी समय दूर नहीं हुआ कि फिल्म ‘लवयापा’ करनी चाहिए या नहीं। इसके बावजूद भी डायरेक्टर अद्वैत चंदन और प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने उन्हें फिल्म में साइन करने का फैसला लिया। जुनैद को लगा कि जब डायरेक्टर उन पर भराेसा कर रहे हैं तो उन्हें भी फिल्म ‘लवयापा’ करनी चाहिए।
आमिर भी करेंगे लवयापा में कैमियो
फिल्म ‘लवयापा’ में जुनैद खान के पिता आमिर खान भी कैमियो करने वाले हैं, ऐसी खबर है। इस तरह से जुनैद को अपने पिता के साथ पहली बार किसी फिल्म में एक्टिंग करने का मौका मिलेगा।
महाराज से कर चुके हैं इंप्रेस
‘लवयापा’ जुनैद खान की पहली फिल्म नहीं है, इससे पहले उनकी ओटीटी पर फिल्म ‘महाराज’ रिलीज हुई थी। हां, जुनैद की थिएटर में रिलीज होने वाली पहली फिल्म ‘लवयापा’ है। लेकिन ‘महाराज’ से वह अपने एक्टिंग दिखा चुके हैं और दर्शकों की सराहाना भी हासिल कर चुके हैं।

राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'अविश्वास' की एंट्री: उद्धव सेना की जिद और कांग्रेस की अकड़, क्या टूट जाएगा विपक्षी गठबंधन का किला?
AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला