सर्वर डाउन : सुबह से शाम तक आवेदकों से लेकर अधिकारी तक होते रहे परेशान
भोपाल । परिवहन विभाग का पोर्टल सुविधा से ज्यादा सिरदर्द बन चुका है। अकसर सर्वर डाउन होने के कारण घंटों इंतजार के बाद भी काम नहीं हो रहे हैं। सुबह से वाहनों से जुड़ा ‘वाहन पोर्टल’ और लाइसेंस से जुड़ा ‘सारथी पोर्टल’ डाउन हो गया। इसके कारण सुबह से शाम तक आवेदकों से लेकर अधिकारी तक परेशान होते रहे और काम अटका रहा।
लोगों की सुविधा के नाम पर केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने पूरे देश में एक ही सर्वर की व्यवस्था लागू कर दी है। इसके साथ ही राज्य का जो अलग सर्वर था उसे बंद कर दिया गया है। इसके बाद से ही सुविधा के बजाय परेशानी बढ़ गई है। कल सुबह से विभाग से जुड़े दोनों सर्वर डाउन होने के कारण दिनभर काम अटके रहे। वाहनों के रजिस्ट्रेशन से लेकर ट्रांसफर, फाइनेंस कटवाना, रिन्युअल जैसे कामों से लेकर लाइसेंस से जुड़े कामों में नए लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस, टेस्ट, ट्रायल, डुप्लीकेट, रिन्युअल, कैटेगरी अपडेट जैसे काम नहीं हो पाए। कभी सर्वर शुरू होता और थोड़ी ही देर में बंद हो जाता। इसके कारण कई लोगों की फीस भी अटक गई। अब लोग फीस वापस पाने के लिए परेशान हो रहे हैं और सिस्टम काम के लिए दोबारा फीस जमा करने का संकेत दे रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कल काम का लोड इसलिए भी ज्यादा था, क्योंकि शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को काम शुरू हो रहा था, जिसके कारण दो दिनों की पेंडेंसी भी थी, लेकिन सर्वर डाउन होने से दिनभर लगभग सारे काम बंद ही रहे।

AAP की आंतरिक कलह पर नवीन जयहिंद का 'लेटर बम'— राघव-परिणीति की शादी को बताया विवाद की असली जड़
बच्चू कडू बने 'शिवसैनिक': एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में थामा शिवसेना का हाथ, विदर्भ में बदला सियासी समीकरण
आधुनिक तकनीक और एडवांस सिस्टम से लैस होने की संभावना
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस, सरकार ने शुरू किया नया डिजिटल मिशन
"बिहार में अब दरिंदों का होगा तुरंत हिसाब": सम्राट चौधरी की सीधी चेतावनी—अपराध किया तो फोटो पर चढ़ेगी माला
शेयर बाजार में भारी गिरावट, बिकवाली का दबाव बढ़ा
छात्रों ने गर्मी और थकान को लेकर जताई नाराजगी
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी