100 करोड़ में एमपी से जुड़ेगा गुजरात, एनएचएआई सुधारेगी सड़कें
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एनएचएआई नए हाईवे बनाने के साथ-साथ पुरानी सड़कों का जीर्णोद्धार भी कर रहा है। इसी कड़ी में इंदौर के सबसे पुराने हाईवे में से एक इंदौर-अहमदाबाद हाईवे का भी 100 करोड़ से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसका रखरखाव करने वाली कंपनी के मना करने के बाद एनएचएआई को काम शुरू करना पड़ा। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांजल ने बताया, इंदौर से गुजरात बॉर्डर तक करीब 155 किलोमीटर का हाईवे सालों पुराना है। समय के साथ सड़क खराब होने लगी है। निर्माण करने वाली कंपनी को इसका रखरखाव करना था, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कंपनी ने हाथ खींच लिए। ऐसे में एनएचएआई ने इसे सुधारने के लिए टेंडर जारी किए थे। 25 करोड़ का काम हो चुका है। साथ ही 50 करोड़ का काम और शुरू होने वाला है। एनएचएआई काम कर रहा है।
तीन हिस्सों में चल रहा है काम
बांजल ने बताया, इंदौर, धार और झाबुआ तीन हिस्सों में काम शुरू किया गया है। इसी क्रम में झाबुआ के कालीदेवी क्षेत्र, धार के दत्तीगांव और इंदौर जिले के मेठवाड़ा तक काम किया जा रहा है। 31 मार्च तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। यह हाईवे इंदौर के नवदापंथ से शुरू होकर गुजरात के पिटोल तक जाता है। हाईवे 155 किमी लंबा है। 16 किमी माछलिया घाट का काम पूरा हो चुका है। अब शेष 139 किमी पर काम किया जा रहा है।
सफेद लाइन से लेकर सब कुछ नया
सड़क पर डामर की दो लेयर की जा रही है। इसके अलावा सफेद लाइन बिछाने के साथ ही साइन बोर्ड भी बदले जाएंगे। यातायात सुरक्षा संसाधन भी लगाए जाएंगे।

राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल