भाई-बहन खरीदते थे लक्ज़री गाड़ियां, जीते थे आलीशान जिंदगी, कमाई जान पुलिस रह गई दंग
इंदौर: 'चोर चोर मौसेरे भाई' कहावत तो हम सभी ने बचपन से सुनी है, लेकिन आज हम आपको दो चोरों की कहानी बताएंगे। दोनों भाई अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर चोरी करते हैं। रिश्तेदारों के इस गिरोह ने इंदौर में एक-दो नहीं बल्कि 18 वारदातों को अंजाम दिया है। कई बार पकड़े जाने के बाद ये जेल चले जाते हैं और छूटते ही फिर से चोरी करने लगते हैं। पुलिस ने एक बार फिर चोरों के इस गिरोह को पकड़कर इनके पास से 3 लाख रुपए का चोरी का माल बरामद किया है। इतना ही नहीं चोरी की योजना में इन दोनों के साथ बहन भी शामिल थी। आइए जानते हैं कौन हैं ये रिश्तेदार चोर।
अलग-अलग इलाकों में करते थे चोरी
इंदौर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे थे। हाल ही में पुलिस को कनाड़ा इलाके में कई फ्लैटों में चोरी करने वाले गिरोह के सीसीटीवी फुटेज मिले थे, इन फुटेज के आधार पर पुलिस ने गिरोह के सरगना जीतू उर्फ छित्तू की पहचान कर उसे बाणगंगा इलाके में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने भाई राकेश और रिश्तेदार अजय, राकेश मेहरा और हरीश के साथ मिलकर चोरी की वारदातें करना कबूल किया। इन सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी के जेवर और चोरी के पैसों से खरीदी गई दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने इस चोर गिरोह से कनाड़ा, तिलक नगर, विजय नगर, खुड़ैल और एरोड्रम थाना क्षेत्र के 5 थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का खुलासा किया है।
यह गिरोह बड़ी प्लानिंग के साथ चोरी करता है। चोरी की प्लानिंग जीतू की बहन के घर बैठकर की जाती थी। वारदात को अंजाम देने के लिए यह गिरोह मुख्य सड़क की बजाय खेत-खलिहानों में जाता था, ताकि इनकी पहचान न हो सके। लेकिन ये लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नजर से बच नहीं पाए और पुलिस की गिरफ्त में आ गए। इन बदमाशों ने चोरी के पैसों से दोपहिया वाहन खरीदे थे। इन वाहनों की किश्तें चुकाने के लिए भी ये चोरियां कर रहे थे। इस बार पुलिस ने इन्हें लंबे समय तक जेल भेजने की योजना बनाई है।

अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित