बिग बैश लीग में अंपायर का हैरान करने वाला फैसला, तीन छक्के खाने के बाद गेंदबाज को किया बाहर
BBL 2024-25: बिग बैश लीग 2024-25 में बड़ा ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला. मेलबर्न रेनेगेड्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच खेले जा रहे मुकाबले में गेंदबाजी कर रहे मेलबर्न रेनेगेड्स के कप्तान विल सदरलैंड के ऊपर पहले तीन छक्के लगे और फिर उसके तुरंत बाद अंपायर ने उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया. विल सदरलैंड के ओवर की आखिरी गेंद बाकी थी और उनका ओवर दूसरे गेंदबाज ने पूरा किया. क्यों अंपायर ने अचानक तीन छक्के खाने वाले गेंदबाज को गेंदबाजी से हटा दिया.
12वें ओवर में तीन छक्के
यह वाकया पहली पारी के 12वें ओवर के दौरान हुआ. टीम के लिए 12वां ओवर खुद कप्तान विल सदरलैंड फेंक रहे थे. ओवर की पहली गेंद डॉट रही. इसके बाद दूसरी गेंद पर 2 रन आए. फिर अगली तीन गेंदों पर ब्रिस्बेन हीट के बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने लगातार तीन छक्के जड़ दिए. तीसरा छक्का लगने के बाद अंपायर ने कप्तान को गेंदबाजी करने से रोक दिया. सदरलैंड के ओवर की आखिरी गेंद जोश ब्राउन ने फेंकी.
कप्तान को क्यों गेंदबाजी से हटाया?
विल सदरलैंड गेंद रिलीज करने के बाद पिच के बीच में यानी स्टंप के सामने आ गए. पिच के बिल्कुल बीच स्टंप के सामने के एरिया को 'डेंजर जोन' कहा जाता है. अगर गेंदबाज गेंद फेंकने के बाद इस जोन में आता है, तो अंपायर उन्हें हटाने का भी फैसला ले सकते हैं और विल सदरलैंड के साथ ऐसा ही हुआ. जैसे ही सदरलैंड पिच के 'डेंजर जोन' में आए, अंपायर ने उन्हें अगली गेंद फेंकने से रोक दिया. इसके बाद उनके ओवर की आखिरी गेंद दूसरे गेंदबाज ने फेंकी. गेंदबाज के 'डेंजर जोन' में आने से अंपायर को अपना काम करने में काफी दिक्कत होती है. जैसे LBW का फैसला करना अंपायर के लिए मुश्किल हो जाता है क्योंकि गेंदबाज बिल्कुल सामने होता और अंपायर को ठीक तरह से दिखाई नहीं पड़ता है.

“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण