आतिशी ने कालकाजी सीट से दाखिल किया नामांकन
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने मंगलवार को दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। सोमवार को देर होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं थीं।
सीएम आतिशी ने लाजपत नगर स्थित जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया है। चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के दौरान उनका समर्थकों के साथ रोडशो और गुरुद्वारे में मत्था टेकने का कार्यक्रम मीडिया में लगातार सुर्खियों में रहा है। यहां बताते चलें कि सीएम आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहीं हैं। यह सीट 2020 में भी आप के पाले में ही रही है। नामांकन से पहले उन्होंने गिरि नगर के एक गुरुद्वारे में आशीर्वाद लिया और फिर मनीष सिसोदिया सहित आप के शीर्ष नेताओं के साथ रोडशो किया।
इससे एक दिन पहले सोमवार को देरी हो जाने के कारण वह नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं थीं। मंगलवार को उन्होंने नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी की है। आतिशी का रोडशो पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए ऊर्जा भरने वाला रहा है।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम