प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए ट्रेनों का इंतेज़ाम, 20 कोच वाली ट्रेन में सिर्फ 25 यात्री
भोपाल: प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान संगम में डुबकी लगाने के लिए हर कोई उत्सुक है। हालात ये हैं कि प्रयागराज जाने वाली हर ट्रेन खचाखच भरी हुई है। देशभर से आए लोगों को किसी भी ट्रेन में घुसने की जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में एक ट्रेन ऐसी भी है, जिसमें यात्री ही नहीं हैं। बीना से प्रयागराज जाने वाली 20 कोच वाली इस ट्रेन में सिर्फ 25 यात्री ही सवार थे।
बताया जा रहा है कि प्रचार-प्रसार के अभाव में लोगों को इस महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के बारे में पता ही नहीं चला। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन लगभग खाली ही प्रयागराज गई। रेलवे ने अचानक बीना से प्रयागराज जाने के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी। इस ट्रेन का प्रचार-प्रसार न होने के कारण सोमवार को 20 कोच वाली ट्रेन में सिर्फ 25 यात्री ही सफर कर सके।
बताया जा रहा है कि स्पेशल ट्रेन चलाने का आदेश स्थानीय अधिकारियों के पास रविवार रात करीब डेढ़ बजे आया, जिसके कारण आम यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। रेलवे ने बीना-प्रयागराज छिवकी के बीच ट्रेन चलाने की घोषणा की लेकिन इसकी सूचना पहले से नहीं दी गई। जंक्शन के आसपास के लोगों को ट्रेन के बारे में पता ही नहीं चला। सोमवार की सुबह स्पेशल ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना की गई, जिसमें पहले दिन बीना से प्रयागराज के लिए मात्र 25 यात्री सवार हुए। इसके अलावा अन्य लोकल स्टेशनों पर जाने के लिए यात्री सवार हुए।
21 फेरे चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 01817 बीना-प्रयागराज छिवकी महाकुंभ मेला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह 13 से 16 जनवरी, 28 से 5 फरवरी, 11 से 14 फरवरी और 25 से 28 फरवरी तक चलेगी। पहले दिन यह ट्रेन सुबह 11 बजे बीना स्टेशन से रवाना हुई, जो दोपहर 2.50 बजे प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंची। इसी तरह 01818 प्रयागराज छिवकी-बीना महाकुंभ मेला अनारक्षित स्पेशल ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन से 14 से 17 जनवरी, 29 से 6 फरवरी, 12 से 15 फरवरी, 26 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगी। यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी से दोपहर 3.45 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन शाम 5.30 बजे बीना स्टेशन पहुंचेगी। महाकुंभ स्पेशल ट्रेन में 18 जनरल क्लास समेत कुल 20 कोच हैं।
दोनों तरफ से यह ट्रेन ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, महाराजा छत्रसाल स्टेशन (छतरपुर), खजुराहो, सिंहपुर डुमरा, महोबा, बांदा जंक्शन, अतर्रा, चित्रकूट, मानिकपुर और शंकरगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी।

आज का बड़ा मंगल बेहद खास, जानें पूजा विधि, महत्व और मंत्र
इन 4 राशियों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ, हर क्षेत्र में सफलता
अपरा एकादशी 2026: व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और पारण कब करें
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर