पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व प्रोग्राम ऑफिसर राजेंद्र कानूनगो के 75 वें जन्मदिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया
आज एमपी नगर के एक होटल में आईटीआई के पूर्व प्रशिक्षण अधिकारी एवं मुख्यमंत्री के पूर्व प्रोग्राम ऑफिसर राजेंद्र कानूनगो के 75 वें जन्मदिवस को अमृत महोत्सव के रूप में, उनके द्वारा स्टेनोग्राफी पढ़ाए गए छात्र छात्राओं द्वारा मनाया गया। सभी उपस्थित छात्र छात्राओं द्वारा राजेन्द्र कानूनगो को आदर्श शिक्षक मानते हुए उनकी सराहना की एवं कहा कि उनके द्वारा दी गई शिक्षा के कारण ही आज वे जीवन के एक बड़े मुकाम पर और पहुंचे हैं और सफल रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने द्वीप प्रज्ज्वलित किया गया। राजेन्द्र कानूनगो को शाल, श्रीफल, मां सरस्वती की प्रतिमा और सम्मान पत्र भेंट किया गया । राजेंद कानूनगो द्वारा अपने कविता संग्रह "ठहरो सूरज" सभी को ,भेंट किया गया। अपने उद्बोधन में राजेन्द्र कानूनगो द्वारा सभी छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया तथा सबको आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम का संचालन दिवाकर श्रीवास्तव द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन आर.के.गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा अच्छे-अच्छे गीत प्रस्तुत किए गए।
भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव
बेटी को गले लगाते ही भूल जाता हूं दर्द और चिंता: KL Rahul
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
विभागों का बंटवारा बदला, RBI ने प्रशासनिक ढांचा किया मजबूत
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ