गुजरात में नमकीन पैकेट में मरा चूहा मिलने से बच्ची को डायरिया, माता-पिता ने सख्त कार्रवाई की मांग
गुजरात में एक मशहूर कंपनी के सीलबंद पैकेट नमकीन के पैकेट में मरा हुआ चूहा मिलने के बाद हड़कंप मच गया. बच्ची आराम से नमकीन खा रही थी, इसी बीच उसके अंदर मरा हुआ चूहा निकल आया. बताया जा रहा है कि बच्ची को यह नमकीन खानी भारी पड़ गई, क्योंकि उसे अब डायरिया हो गया है. घटना गुजरात के साबरकांठा के प्रेमपुर गांव की बताई जा रही है. बच्ची के पिता के मुताबिक उसकी पत्नी अपनी बेटी को एक मशहूर कंपनी की नमकीन का पैकेट खिला रही थी. बच्ची को अचानक उल्टी होने लगी और जांच करने पर पैकेट में मरा हुआ चूहा मिला. बच्ची बीमार हो गई और उसे इलाज के लिए दावड़ अस्पताल में दाखिल कराया गया. परिवार ने फूड एंड ड्रग्स डिपार्टमेंस से लापरवाही के लिए नमकीन कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पहले भी हो चुकी है इसी तरह की घटना
यह पहली घटना नहीं है, इस तरह की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं. इससे पहले एक ऐसा ही मामला कावेरी जल विवाद को लेकर किसानों के ज़रिए बुलाए गए बंद के दौरान सामने आया था. विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को परोसे गए नाश्ते में मरा हुआ चूहा पाया गया, जिससे सभी हैरान रह गए. यह घटना साल 2023 की है.
सेवन से पहले कर लें जांच
ऐसी खबरें आती ही रहती हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहना जरूरी है. क्योंकि जब भी आप बाजार से कुछ कुछ भी खरीदें तो उसका सेवन करने से पहले एक बार हर मुमकिन तरह से उसकी जांच कर लें. यह बेहद जरूरी है कि आप या फिर आपके बच्चे जो चीजें खा रहे हैं उसका साफ सुथरा और स्वस्थ होना आवश्यक है. क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही आपके या फिर आपके परिवार के किसी छोट-बड़े सदस्य के लिए नुकसादह साबित हो सकता है.

असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव