केंद्रीय मंत्री गिरिराज के विवादित बोल- केजरीवाल नमक हराम, अन्ना हजारे जैसे व्यक्ति को दिया धोखा
बेगूसराय । दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर फर्जी वोट बनवाने का आरोप लगाकर ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जिस पर वे खुद ही घिर गए हैं। केजरीवाल ने कहा था कि यूपी और बिहार के लोगों को लाकर फर्जी वोट तैयार किए जा रहे हैं। इस पर भाजपा ने केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है और केजरीवाल पर यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों के अपमान का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी केजरीवाल पर तीखा अटैक किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल नमक हराम हैं। केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि इस आदमी ने हमेशा किसी न किसी को धोखा दिया है। अन्ना हजारे जैसे व्यक्ति को भी केजरीवाल ने धोखा दिया है।
केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा, केजरीवाल जो खुद फर्जी है और धोखेबाज आदमी है। वह कहता है कि बिहार और यूपी का आदमी जो 500 रुपये का टिकट कटाकर आता है और 5 लाख का इलाज कराके जाता है, उन्हें घुसने नहीं दिया जाएगा। यह फर्जी आदमी जिस थाली में खाता है, उसी थाली में छेद करता है। इस आदमी ने समाजसेवी अन्ना हजारे को धोखा दिया। यूपी, बिहार और पूर्वांचल के लोगों को धोखा दिया। केजरीवाल ने रिक्शा वालों और ऑटो वालों को धोखा दिया। केजरीवाल ने कहा था कि यदि 2025 तक यमुना साफ नहीं होगी, तब मैं वोट नहीं मांगूंगा। आज यह आदमी वोट मांगने के लिए दर-दर भटक रहा है। आप यूपी और बिहार वालों को फर्जी कह रहे हैं। सिंह ने केजरीवाल पर हमलाकर कहा कि आज जिन्हें आप फर्जी वोटर कह रहे हैं, उन्होंने ही आपको दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया है। अब यहीं लोग आपको सबक सिखाने को तैयार है। यूपी और बिहार के लोग आते हैं, तब अपनी मेहनत से दिल्ली के विकास में योगदान देते हैं। उन्होंने ही दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर इन्हें बिठाया था। गिरिराज सिंह ने कहा कि आखिर केजरीवाल को अब किसलिए सत्ता चाहिए।

IPL प्लेऑफ और पाकिस्तान दौरे का टकराव बना चर्चा का विषय
POK ही नहीं, बलूचिस्तान और सिंध पर भी दिया बड़ा बयान
टाटा संस IPO पर अलग-अलग राय, ट्रस्टियों के बीच खींचतान तेज
चांदी में जोरदार उछाल, इस साल अब तक ₹21 हजार महंगी हुई
इस प्रकार फिटनेस बनाये रखें
सेहत के लिए लाभकारी होता है शकरकंद
‘राजा शिवाजी’ ने छह दिन में पार किया बड़ा आंकड़ा
बिहार की नई सत्ता टीम तैयार, PM और नीतीश की कैमिस्ट्री बनी चर्चा का केंद्र
विजय थलापति के नाम के साथ जुड़ा खास टाइटल, फैंस खुश