फिल्म 'बेबी जॉन' के बाद G2 में नजर आएंगी वामिका गब्बी
अभिनेत्री वामिका गब्बी, जिन्हें हाल ही में वरुण धवन के साथ एक्शन फिल्म बेबी जॉन में देखा गया था, वह अब विनय कुमार सिरिगिनीदी द्वारा निर्देशित आगामी जासूसी थ्रिलर G2 में नजर आएंगी।
फिल्म 'G2'अदिवी द्वारा लिखित और अभिनीत 2018 की हिट जासूसी थ्रिलर 'गुडाचारी' का सीक्वल है। वामिका जासूसी थ्रिलर फ्रैंचाइजी की इस अगली किस्त में इमरान हाशमी और अदिवि शेष के साथ नजर आएंगी।
वामिका गब्बी ने कुछ ही देर पहले फिल्म G2 में अपनी उपस्थिति को जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में वामिका और अदिवी नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'स्पाई, एक्शन एडवेंचर G2...अपनी अगली फिल्म की जानकारी शेयर करते हुए मैं बेहद खुश और उत्साहित हूं। मैं अब बेहतरीन को-एक्टर अदिवी सेश के साथ काम करने वाली हूं...इमरान सर से भी होगी सेट पर मुलाकात...'
वामिका को प्राइम वीडियो सीरीज 'जुबली', नेटफ्लिक्स फिल्म 'खुफिया' और सोनीलिव सीरीज 'चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली' में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। बहरहाल, वामिका ने वरुण धवन और कीर्ति सुरेश की फिल्म बेबी जॉन की रिलीज के दौरान जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
अदिवि शेष और वामिका गब्बी के अलावा इस फिल्म में इमरान हाशमी, मुरली शर्मा, सुप्रिया यार्लागड्डा और मधु शालिनी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 'एवारू' और 'मेजर' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले अदिवि शेष पहली बार वामिका के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा अदिवी के पास एक्शन ड्रामा 'डकैत' भी है। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। यह शेनिल देव की निर्देशन में पहली फिल्म है। यह एक गुस्सैल अपराधी की कहानी है, जो अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने का प्लान बनाता है जिसने उसे धोखा दिया था।

राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित