घर की इस दिशा में रखें पानी का टैंक, समाज में बढ़ेगा मान और सम्मान, जानें वास्तु के 8 नियम
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अग्नि, वायु और जल के लिए दिशाएं निर्धारित है. वास्तु के अनुसार माना जाता है कि घर में इन तत्वों से जुड़ी चीजों को सही दिशा में रखना बहुत ही जरूरी है. वरना वास्तु दोष का कारण बन सकते हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है. इसी तरह घर में पानी की टंकी सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है क्योंकि गलत दिशा में पानी की टंकी रखने से धन हानि के साथ कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं. जानिए पानी की टंकी को किस दिशा में रखें और किस दिशा में नहीं रखना चाहिए.
इन दिशाओं में न रखें पानी की टंकी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पानी से भरे टैंक को दक्षिण-पश्चिम दिशा यानी नैऋत्य कोण में नहीं रखना चाहिए. इस दिशा में पानी होने से घर में मानसिक और शारीरिक बीमारियां अधिक बढ़ती है. इसके साथ ही परिवार के सदस्यों के ऊपर कर्ज बढ़ता है.
पानी का टैंक दक्षिण-पूर्व दिशा में भी नहीं रखना चाहिए क्योंकि इस दिशा को अग्नि की दिशा कहा जाता है. ऐसे में आग और पानी का मेल वास्तु दोष का कारण बन सकता है, इसलिए इस दिशा में भी पानी का टैंक न रखें.
वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में टैंक या फिर भूमिगत टैंक नहीं होना चाहिए. इससे घर का वास्तु बिगड़ता है. इसके साथ ही परिवार के लोगों को धन हानि का सामना करना पड़ता है.
इस दिशा में पानी का टैंक लगाना शुभ
पानी की टंकी को उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार, इस दिशा में पानी की टंकी रखने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है.साथ ही धन लाभ भी होता है.
पानी की टंकी को उत्तर दिशा में भी रखना शुभ माना जाता है. इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.और गृह कलेश जैसी समस्याएं दूर होती हैं.
उत्तर दिशा के मध्य या वायव्य के अलावा पश्चिम दिशा के मध्य में किसी भी दिशा में छत में टंकी रख सकते हैं. इससे आपको लाभ मिलेगा.
अगर आप भूमिगत टंकी बनवा रहे है तो उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में रखना शुभ होगा.
पश्चिम दिशा: इस दिशा में पानी रखना शुभ माना जाता है और यहां रहने वाले लोगों का धन बढ़ता है.

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला