'आप आराम करिए, देश हम संभालेंगे', शरद पवार से PM मोदी की बातचीत चर्चा में
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनका हालचाल जानने के लिए किए गए फोन कॉल ने महाराष्ट्र की सियासत में हलचल बढ़ा दी है। इस बातचीत के सार्वजनिक होने के बाद से राज्य के राजनीतिक गलियारों में शरद गुट के एनडीए में शामिल होने की चर्चाओं ने फिर से जोर पकड़ लिया है।
प्रधानमंत्री मोदी और शरद पवार की बातचीत
शरद पवार के करीबी सहयोगी विठ्ठल मणियार के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर 85 वर्षीय दिग्गज नेता की सेहत की जानकारी ली। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने आत्मीयता से कहा कि सुप्रिया सुले और वे खुद देश संभाल लेंगे, इसलिए पवार साहब अपनी सेहत का ख्याल रखें, पूरा आराम करें और अपना आशीर्वाद बनाए रखें। इसके जवाब में शरद पवार ने कहा कि जब आप सभी लोग हैं, तो उन्हें देश की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
मुंबई के 'सिल्वर ओक' आवास पर आराम
स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने उन्हें यात्राएं कम करने और अगले कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। अस्पताल से निकलने के बाद वे बारामती जाने के बजाय अपनी बेटी व सांसद सुप्रिया सुले के साथ सीधे मुंबई पहुंचे और अब वे अपने 'सिल्वर ओक' आवास पर विश्राम कर रहे हैं।
सियासी गलियारों में तेज हुईं अटकलें
प्रधानमंत्री और शरद पवार के बीच हुई इस शिष्टाचार व आत्मीय बातचीत के बाद राजनीतिक विश्लेषकों द्वारा इसके विभिन्न मायने निकाले जा रहे हैं। खासकर दोनों एनसीपी गुटों के भविष्य और एनडीए के साथ नजदीकियों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि पार्टी की ओर से इसे पूरी तरह एक स्वास्थ्य संबंधी शिष्टाचार फोन कॉल बताया गया है।

राशिफल 19 नवंबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
गांव-गांव पहुंचा संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान, बेमेतरा के बिलई और चारभाटा में घर-घर हुआ नेत्र परीक्षण
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया गांधी सागर में बुधवार को उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की एक इकाई का शुभारंभ
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाए जा रहे 75 बोरी धान वाहन सहित जप्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधीसागर ईको टूरिज्म विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
रेजांगला के वीरों का शौर्य पूरी दुनिया याद रखेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धान बेचने पहुंचे किसान भूपेंद्र चंद्राकर को दोहरी राहत, उपज का उचित मूल्य और कृषक उन्नति योजना से अतिरिक्त सहायता