नई दिल्ली । प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में आज युवा मोर्चा द्वारा देश को आज़ादी दिलाने वाले स्वातंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर श्री गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है और कांग्रेस या जो कोई भी इस अभियान का विरोध करता है तो कहा जा सकता है कि उसकी मति मारी गई है।
प्रदेश कार्यालय से तिंरगा मोटर साईकिल रैली का नेतृत्व करते हुए आदेश गुप्ता ने कहा कि इस तिरंगा अभियान के दौरान दिल्ली के हर घर में तिरंगा लगे, इसके लिए भाजपा काम करेगी। उन्होंने कहा कि तिरंगा भाजपा या किसी पार्टी का अभियान नहीं बल्कि देश के हर व्यक्ति का अभियान है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा की अभियान दर्शाता है कि आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस न होकर जनता का त्योहार बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेहनत का प्रभाव है और उनकी नीतियों के कारण ही देश के टुकड़े करने का सपना देखने वाले कही के नहीं रहे।
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विशाल बाइक रैली के लिए युवा मोर्चा को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बाइक रैली सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजली है जिनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे हैं।
सांसद रमेश बिधूड़ी ने विपक्ष द्वारा तिरंगे यात्रा को लेकर राजनीति करने पर तिखी टिपण्णी करते हुए कहा कि विपक्ष की यह सोच कि तिरंगा यात्रा के बहाने दंगा कराने की बात तुष्टिकरण की नीति का समर्थन करने वाली और बहुसंख्यक जनता के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा तिरंगे की शान के लिए जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है और तिरंगा यात्रा उन्हीं के सम्मान के लिए हैं।
सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि आज जो हमारे हाथों में तिरंगा है, वह सिर्फ तिरंगा ही नहीं बल्कि हमारी पहचान है। इसके लि लोगों ने अपनी जान तक देने में भी पीछे नहीं हटे। हमरा फर्ज बनता है कि हम इसका सम्मान करें और इसके महत्व को समझे।  
सांसद एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजू बिष्टा ने कहा कि देश आज़ादी का 75वां वर्ष मना रहा है और इस महोत्सव को देखने और शामिल होने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि आज स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का दिन है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के प्रभारी विष्णु मित्तल ने भी बाइक रैली को झंडा दिखाते हुए रवाना किया और कहा कि लोगों को जागरुक करने और देश के प्रति सम्मान के लिए यह जरुरी है कि लोग तिरंगे के महत्व को समझे और उससे जुड़े। उन्होंने कहा कि हम सब भारतवासियों के लिए यह बड़े ही गर्व का विषय है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और इस बार हर घर में तिरंगा फहराने को एक खास मकसद को हम पूरा कर रहे हैं।
प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वासु रुखड़ ने बताया कि 75 किलोमीटर लंबी यह तिरंगा बाइक रैली युवाओं को देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान और उनके बारे में और अधिक जानकारी प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि यह बाइक रैली प्रदेश भाजपा कार्यालय से होते हुए धौला कुंआ, एनएसपी, आज़ादपुर, आईटीओ से होते हुए इंडिया गेट पर खत्म हुई। इंडिया गेट के पास कार्यकर्ताओं ने 75 मीटर लंबा तिरंगा भी  फहराया जाएगा।  
बाइक रैली में मुख्य रुप से संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल एवं दिनेश प्रताप सिंह, कार्यलय मंत्री हुकम सिंह, प्रदेश मंत्री एवं मोर्चा सह-प्रभारी गौरव खारी, मोर्चा महामंत्री संदीप सहरावत, सागर त्यागी एवं सुमित यादव और मोर्चा कार्यलय मंत्री अर्जुन वेलोटिल सहित हज़ारों की संख्या में प्रदेश, मोर्चा, जिला एवं मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे।