सरगुजा कांग्रेस ने झीरम फैसले को बताया अधूरा, पूर्व डिप्टी CM सिंहदेव के साक्ष्यों का किया जिक्र
अंबिकापुर। झीरम घाटी हमले के 13 वर्ष बाद आए एनआईए कोर्ट (NIA Court) के फैसले को कांग्रेस ने आधा-अध अधूरा न्याय करार दिया है। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर इस फैसले और एनआईए की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मामले की जांच शुरुआत से ही सही दिशा में नहीं की गई, जिससे इस पूरे षड्यंत्र का सच सामने नहीं आ सका।
नक्सली कमांडरों को बचाने और जांच में लापरवाही का आरोप
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि हमले में शामिल प्रमुख नक्सली नेताओं की गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण के बावजूद एनआईए ने न तो उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की और न ही उनसे गहराई से पूछताछ की। उन्होंने दावा किया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने तत्कालीन परिवर्तन यात्रा के संयोजक के रूप में एनआईए को कई ऐसे साक्ष्य सौंपे थे जो साजिश की ओर इशारा करते थे, लेकिन जांच एजेंसी ने घायलों और संबंधित गवाहों के बयान तक दर्ज नहीं किए।
सुरक्षा व्यवस्था और रूट बदलने पर उठे सवाल
कांग्रेस का आरोप है कि परिवर्तन यात्रा के मार्ग पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। राज्य सरकार ने अपनी प्रशासनिक चूक को छुपाने के लिए अंतिम समय में जिला प्रशासन की जानकारी के बिना रूट बदलने की बात फैलाई थी। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान एसआईटी का गठन किया गया था, लेकिन एनआईए ने अदालत से स्टे लेकर जांच अपने हाथ में ले ली और इसके बाद मामले की तह तक जाने का कोई प्रयास नहीं किया गया।
न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद और प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि निर्णय में कई महत्वपूर्ण पहलुओं को अनदेखा किया गया है। एफआईआर में नामजद प्रमुख नक्सली कमांडरों के नाम चार्जशीट से हटाए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई। कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया कि वे एनआईए की इस अधूरी जांच और फैसले के खिलाफ पूरा न्याय पाने के लिए देश की शीर्ष अदालत (सुप्रीम कोर्ट) का रुख करेंगे।

राशिफल 16 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीरकर पहुंची रोशनी: नियद नेल्लानार योजना से जगमगाया दुर्गम बोरानिरपी
जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल
मध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न
सामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा सेतु से आसान हुआ विवाह पंजीकरण, घर बैठे मिल रही डिजिटल प्रमाण-पत्र की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान 2026: दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष शिविर आयोजित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई
उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्रानाला बैराज का निरीक्षण, जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा