सेना से रिटायर होने के बाद खौफनाक कदम, फंदे से लटका मिला अधिकारी का शव
मसूरी: मसूरी में सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। उनका शव कंपनी गार्डन स्थित एक किराए के मकान के बाहर चबूतरे पर लगे सरिये से फंदे पर लटका हुआ मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत सिंह रावत पुत्र शेर सिंह रावत ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके साले नवांग त्सेरिंग (41 वर्ष), पुत्र लोबसांग, जो कि कंपनी गार्डन के पास रहते थे, ने मकान के बाहर फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि एक व्यक्ति चबूतरे पर लगे सरिये से फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद परिजनों की सहायता से उन्हें नीचे उतारा गया और 108 एंबुलेंस के जरिए तुरंत सिविल हॉस्पिटल मसूरी भेजा गया।
तीन साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे मृतक
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जगपाल गुसाई के मकान में किराए पर निवास करते थे। वह करीब तीन वर्ष पूर्व सेना से सेवानिवृत्त होकर आए थे। मृतक के भाई तेनजिंग रेबियल ने बताया कि वह नशे के आदी थे और इससे पहले भी उनके द्वारा दो बार आत्महत्या करने के प्रयास किए जा चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान, 500 किमी की रथयात्रा के दौरान एकजुटता पर दिया जोर
दिल्ली में धरना देने के लिए बदले नियम, विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित हुईं 3 जगह
एमपी वॉलीबॉल संघ को मिला नया अध्यक्ष, कार्तिकेय सिंह निर्विरोध निर्वाचित
खादी आयोग के निदेशक ने किया संस्थाओं की प्रगति का आकलन, आत्मनिर्भर भारत पर जोर
नवरात्रि पर भक्तिमय हुआ शहर, घंटियों की गूंज और ज्योति कलशों से सजा मां का दरबार
राहुल गांधी को लेकर भाजपा का आरोप, इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट मार्च के लिए रवाना
हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर बुजुर्ग को किया ब्लैकमेल, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा