जगदलपुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एनएमडीसी कर्मचारी की मौत...
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोमवार रात सड़क हादसे में एक एनएमडीसी कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी अपने दोस्तों के साथ प्लांट के बाहर आया था। इसी दौरान उसका मोबाइल बजने लगा। उसने मोबाइल रिसीव किया और बात करते हुए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक वाहन उसे टक्कर मारता हुआ निकल गया। दोस्त उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, रीवा के देवघर गंगतिराहा निवासी सुजीत शर्मा (26) करीब चार साल से एनएमडीसी के पावर बैंक में टेक्नीशियन था। वह सोमवार रात को अपने दोस्तों के साथ बाहर निकला। सुजीत मोबाइल से बात करते हुए सड़क पार कर रहा था की अज्ञात वाहन ने विपरीत दिशा से आकर टक्कर मार दी। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (20 फ़रवरी 2026)
पिंकी मुद्रा लोन से बनी आत्मनिर्भर : स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा
गिधवा टैंक में प्रवासी मल्लार्ड का आगमन, बढ़ी क्षेत्र की पहचान
न्यूट्रिशन फ्लो तकनीक को बढ़ावा देने विशेष बैठक आयोजित
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से बदला शिव शंकर का जीवन
जल जीवन मिशन से भोथली की बदली तस्वीर
क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत में हमेशा से "कौशल" की परम्परा रही है : तकनीकी शिक्षा मंत्री परमार
प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में योजना क्रियान्वयन करें और शत प्रतिशत उपलब्धि करें सुनिश्चित बनाएं : मुख्य सचिव जैन
आरक्षण विवाद की गूंज फिर तेज, हाईकोर्ट में होगी विस्तृत सुनवाई