रतलाम के रावटी स्टेशन के पास लोडिंग वाहन पलटा, 21 घायल
रतलाम । जिले के रावटी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे एक लोडिंग वाहन पलट गया। इससे उसमे सवार 21 व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को रावटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिक चोट आने से आठ घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार अलग-अलग गांवों के लोग लोडिंग वाहन में सवार होकर अपने अपने काम से ग्राम रावटी जा रहे थे। तभी रावटी स्टेशन व ग्राम रावटी मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। इससे उसमे सवार यात्री घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगो ने मदद कर तत्काल अन्य वाहनों से रावटी के सरकारी अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल 45 वर्षीय माड़िया पुत्र कालू मुनिया निवासी ग्राम बिजलीपाड़ा जिला झाबुआ, इसकी पत्नी 40 वर्षीय कालीबाई, 12 वर्षीय गोपाल पुत्र राजू सिंघाड़ निवासी ग्राम छायनपुर थाना पेटलावद, 58 वर्षीय गुलाबबाई पत्नी मड़िया डोडियार, 26 वर्षीय देवबाई पत्नी नाहरू सिंघाड़, 52 वर्षीय शांतिबाई पत्नी कोदर डोडियार, 28 वर्षीय सीताबाई पत्नी नीलेश ओसारी व 15 वर्षीय दुर्गाबाई पुत्री कोदर डोडियार सभी निवासी ग्राम उमरबट्टा थाना रावटी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल काली बाई ने बताया कि तबीयत खराब होने से वह इलाज के लिये पति के साथ मेजिक वाहन में बैठ कर रावटी अस्पताल जा रही थी। वाहन चालक तेज गति व लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दुबई एयरपोर्ट के नजदीक ड्रोन से हमला, चार लोग जख्मी
मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ा कदम, पुट्ठा मिल में कई फीट गहरा गड्ढा, जल्द शुरू होगा टनल काम
जंबूरी कार्यक्रम को लेकर सदन में बवाल, कांग्रेस ने उठाए टेंडर घोटाले के सवाल
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जांच के दिए आदेश
ग्लोबल तनाव और FII बिकवाली से रुपया कमजोर, डॉलर के सामने दम निकला
शराब को लेकर विधानसभा में हंगामा, पक्ष और विपक्ष के विधायकों में तीखी बहस
छत्तीसगढ़ में तैनात एयरफोर्स विंग कमांडर की रायपुर में मौत, जांच शुरू
पश्चिम एशिया संकट से निवेशकों में घबराहट, सेंसेक्स में 900+ अंकों की गिरावट
फाइनल मैच में विवादित जश्न, अर्शदीप सिंह पर ICC ने ठोका फाइन