मुख्य द्वार पर इन पौधों को रखने से दूर होता है वास्तु दोष
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार से जुड़े कई नियम और उपाय बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार पर कुछ विशेष वस्तुएं रखने से वास्तु दोष या नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाया जा सकता है।
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा कई औषधीय गुणों से भरपूर है, साथ ही वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में भी इसके कई लाभ बताए गए हैं। धार्मिक दृष्टि से भी यह बहुत महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना गया है। इसलिए इसे अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही इससे वास्तु दोष से मुक्ति मिलती है।
मनी प्लांट का पौधा
जैसा की इस पौधे के नाम से ही स्पष्ट है। मनी प्लांट के पौधे को घर के मुख्य द्वार पर लगाने से घर में मां लक्ष्मी के साथ-साथ धन के देवता कुबेर का भी वास बना रहता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मनी प्लांट लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि पौधे की टहनियां जमीन पर न टिके। इसे किसी रस्सी की सहायता से ऊपर की तरफ बांध देना चाहिए।
शमी का पौधा
हिंदू धर्म में शमी के पौधे का विशेष महत्व बताया गया है। शमी के पौधा भगवान शिव का प्रिय पौधा माना गया है। साथ ही शनिवार के दिन शमी के पौधे की पूजा से शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है। इसलिए घर में शमी का पौधा लगाना शुभ माना गया है। इसे मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार