सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्रानाला बैराज का निरीक्षण, जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा
कवर्धा : सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र में कर्रानाला बैराज मध्यम परियोजना का मानसून पश्चात निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैराज की मुख्य संरचनाओं, जल प्रवाह व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी पहलुओं का जायजा लिया गया। इसका उद्देश्य मानसून के बाद परियोजना की स्थिति का आकलन कर जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना था।
अनुविभागीय अधिकारी, सूतियापाट उप संभाग क्रमांक-1, सहसपुर लोहारा श्री सागर प्रसाद वर्मा एवं उप अभियंता श्री जय प्रकाश ने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बैराज की संरचनात्मक स्थिति और जल प्रवाह व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ जल प्रबंधन और सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। स्थानीय लोगों की सहभागिता से निरीक्षण प्रक्रिया में जनसंवाद और पारदर्शिता को बढ़ावा मिला। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासकीय परियोजनाओं की निगरानी के साथ जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि सार्वजनिक महत्व के कार्यों में जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

राशिफल 19 नवंबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
गांव-गांव पहुंचा संपूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान, बेमेतरा के बिलई और चारभाटा में घर-घर हुआ नेत्र परीक्षण
सेवा सेतु पोर्टल का कमाल- बीजापुर में महज एक दिन में मिला निवास प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया गांधी सागर में बुधवार को उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की एक इकाई का शुभारंभ
गीदम उपार्जन केंद्र में उत्साह- किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान
मध्यप्रदेश से अवैध रूप से लाए जा रहे 75 बोरी धान वाहन सहित जप्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गांधीसागर ईको टूरिज्म विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
रेजांगला के वीरों का शौर्य पूरी दुनिया याद रखेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धान बेचने पहुंचे किसान भूपेंद्र चंद्राकर को दोहरी राहत, उपज का उचित मूल्य और कृषक उन्नति योजना से अतिरिक्त सहायता