नीमच    मूर्ति स्थापना को लेकर दो समुदाय में विवाद के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो पोस्ट करते हुए कई ट्वीट किए हैं और प्रशासन पर सवालिया निशान लगाते हुए आरोप लगाया है कि, नीमच प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा 'दबाव में मत आइए। हमें मालूम है जिस मोहल्ले में यह घटना हुई है। उसी में नीमच भाजपा के विधायक जी भी रहते हैं।' इसके बाद अब नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार ने पलटवार करते हुए कहा की 'पानी के लिए जिस तरह मछली तड़पति हैं उसी तरह वे अब सत्ता के लिए तड़प रहे हैं। दिग्विजय सिंह से में यही कहना चाहूंगा की जिस स्थान पर मैं रहता हूं वो मेरे मोहल्ला हैं वहां मै छोटे से बड़ा हुआ हूं नीमच सिटी में हमारे पुर्वजों ने देश के लिए बलिदान दिया हैं। अभी उन्हें ये मालूम नहीं अब वे 75 साल के हो गए हैं और अब वे सिर्फ साम्प्रदायिकता ही फैलाते हैं। उन्हें हिन्दू मुस्लिम ही नजर आता हैं फूट डालो और राज करो की राजनिति में माहिर रहे हैं। विधायक ने कहा कि 'दस साल में उनके राज हिन्दू मुस्लिम को लड़ा कर ही राज किया हैं। कांग्रेस के चिंतन शिविर में 75 साल वालों रिटायर करो ऐसे में वे 75 साल के हैं और रिटायर हो रहे तो वे इस तरह का वातावरण पैदा कर रहे हैं। इस तरह की घटना को उछाल कर पूरे मध्यप्रदेश में हिन्दू मुस्लिम करना चाहते हैं। जब उनके बयान आते हैं हिन्दू के खिलाफ ही आते हैं। दिग्विजय सिंह का डीएनए टेस्ट होना चाहिए, जिससे उनका साम्प्रदायिकता व तुष्टीकरण सामने आ जाएगा।'