विराट कोहली पर गंभीर का बयान बना चर्चा का विषय, एशिया कप से पहले बढ़ी गर्मी
नई दिल्ली: टीम इंडिया को 9 सितंबर से एशिया कप 2025 का हिस्सा बनना है. इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया एक लंबे ब्रेक पर है. इन सब के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एशिया कप 2025 की तैयारियों से पहले एक दिलचस्प खुलासा किया है. गंभीर ने हाल ही में कहा कि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद से क्रिकेट नहीं देखा है. इसके साथ-साथ उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का भी जिक्र किया.
गौतम गंभीर ने क्यों लिया विराट कोहली का नाम?
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचे, जहां उन्होंने माना कि वह हाल ही में ज्यादा क्रिकेट नहीं देख रहे हैं. इसके साथ-साथ उन्होंने युवा खिलाड़ियों की तारीफ भी की. गौतम गंभीर ने ब्रॉडकास्ट से बातचीत करते हुए कहा, ‘यह कई लड़कों के लिए एक बेहतरीन मंच है जो अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं. और डीपीएल शानदार काम कर रहा है. उन्होंने इतने सारे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच देकर बहुत अच्छा काम किया है. मेरा मानना है कि दिल्ली के पास देने के लिए बहुत कुछ है, न सिर्फ दिल्ली क्रिकेट के लिए, बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी बहुत कुछ है.’
इस दौरान गौतम गंभीर ने रैपिड-फायर राउंड में मजेदार सवालों के जवाब भी दिए. जब उनसे पूछा गया कि देसी बॉय सुनते ही सबसे पहले उनके दिमाग में कौन सा क्रिकेटर आता है? गौतम गंभीर ने इस सवाल के जबाव में विराट कोहली का नाम लिया. बता दें, उन्होंने विराट कोहली को दिल्ली से जुड़ी अपनी जड़ों के लिए देसी बॉय कहा.
किस खिलाड़ी को कौन सा टैग दिया?
गौतम गंभीर ने सचिन तेंदुलकर को ‘क्लच’ बताया. वहीं. ‘स्पीड’ के लिए जसप्रीत बुमराह का नाम लिया. खास बात ये रही कि गंभीर ने नितीश राणा को ‘गोल्डन आर्म’ बताया. शुभमन गिल को ‘सबसे स्टाइलिश’ खिलाड़ी चुना. राहुल द्रविड़ को ‘मिस्टर कंसिस्टेंट’ और वीवीएस लक्ष्मण को ‘रन मशीन’ बताया. इसके अलावा ज़हीर खान को ‘डेथ ओवर स्पेशलिस्ट’ बताया. सबसे मजेदार खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने ऋषभ पंत का नाम लिया.

राशिफल 13 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुपोषण को सशक्त बना रहीं जमावाड़ा ग्राम की महिलाएं
लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी
किसानों को रबी सीजन के लिये बिजली की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें : ऊर्जा मंत्री तोमर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव काफिला रुकवाकर पहुंचे स्कूल
बिटिया @ वर्क : शासकीय कार्यालयों में पहुंचीं बेटियां, प्रशासनिक कामकाज को समझकर संजोए बड़े सपने
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जिले के कृषक हो रहे समृद्ध
3500 बेटियों ने मिलकर उकेरी मां की ममता, रंगोली में जीवंत हुआ मां-बच्चे का वात्सल्य
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा की कहानी : महतारी वंदन योजना से मिली देवी को मिला आर्थिक संबल, 32 किस्तों में मिले 32 हजार रुपये