वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शानदार जीत पर दी बधाई
रायपुर : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि हमारी बेटियों की मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की जीत है। टीम ने शानदार खेल भावना और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ देशवासियों को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का लगातार शानदार प्रदर्शन देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। खिलाडि़यों की मेहनत और समर्पण यह संदेश देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
मंत्री चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाडि़यों को भविष्य के मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को अपनी बेटियों पर गर्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाएगी।

दिल्ली में धरना देने के लिए बदले नियम, विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित हुईं 3 जगह
एमपी वॉलीबॉल संघ को मिला नया अध्यक्ष, कार्तिकेय सिंह निर्विरोध निर्वाचित
खादी आयोग के निदेशक ने किया संस्थाओं की प्रगति का आकलन, आत्मनिर्भर भारत पर जोर
नवरात्रि पर भक्तिमय हुआ शहर, घंटियों की गूंज और ज्योति कलशों से सजा मां का दरबार
राहुल गांधी को लेकर भाजपा का आरोप, इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट मार्च के लिए रवाना
हनी ट्रैप के जाल में फंसाकर बुजुर्ग को किया ब्लैकमेल, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
आर्य समाज मंदिर में यज्ञ-सत्संग के साथ मनाई नवरात्रि, वैदिक परंपराओं पर हुई चर्चा