छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर, नवंबर में 35 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानिए आपके शहर में क्या है मौसम का हाल
Chhattisgarh Weather Update: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर छत्तीसगढ़ में भी दिख रहा है. राजधानी रायपुर समेत अलग-अलग जिलों में दिन और रात के तापमान में गिरावाट के साथ-साथ ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. दिन में धूप के बावजूद ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है. वहीं, प्रदेश के सरगुजा संभाग में नवंबर महीने में इतनी सर्दी करीब 35 साल बाद देखने को मिल रही है. यहां ठंड ने 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. खेत और सड़कों पर सुबह-सुबह ओस की बूंदें नजर आ रही हैं.
छत्तीसगढ़ में बढ़ी कंपकंपी
छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में कंपकंपी बढ़ गई है. 11 नवंबर को राजधानी रायपुर में न्यूनतम 14.02 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी.
सरगुजा में टूटा 35 साल का रिकॉर्ड
सरगुजा संभाग में ठंड का 35 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. मंगलवार को अंबिकापुर में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक साल 1989 के बाद पहली बार नवंबर के पहले 10 दिनों में तापमान इतना नीचे गिरा है. उस साल नवंबर के पहले हफ्ते में तापमान 7.2 से 7.4 डिग्री के बीच रहा था. तब से अब तक नवंबर में इतनी कड़ाके की ठंड दोबारा नहीं पड़ी थी.
अगले 3-4 दिन राहत नहीं, शीत लहर जारी रहेगी
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. राजस्थान और उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेंगी. तापमान में कोई बड़ा उछाल या राहत की उम्मीद नहीं है. सिर्फ मामूली उतार-चढ़ाव के साथ सरगुजा और आसपास के जिलों में ठिठुरन भरा मौसम बना रहेगा.

छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप संस्कृति को नई उड़ान: टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड का सफल आयोजन, युवाओं को मिला वैश्विक मंच
आस्था आवासीय विद्यालय- दंतेवाड़ा के नौनिहालों के लिए उम्मीद का उजाला
संवेदनशील ग्राम चिपुरभट्टी में नियद नेल्ला नार से पहली बार बना पक्का घर
अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन काशी-अयोध्या धाम के लिए रवाना, तीर्थयात्रियों को मिली विशेष सुविधाएं
बुज़ुर्गों के जीवन में नई रोशनी - प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों एवं शराब पर प्रभावी कार्रवाही
आरजे महवश की बॉलीवुड एंट्री, पंचायत सचिव जी संग ‘टेढी हैं पर मेरी हैं’ में करेंगी धमाल
हर सड़क, हर पुल, हर परियोजना—जनता के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने की हमारी संकल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यू.के.) में अत्याधुनिक पुलिसिंग के गुर सीख रहे हैं प्रदेश के 30 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक