’राखी के धागों के साथ सीमा पर सैनिकों तक पहुंचेंगी कवर्धा की बहनों की शुभकामनाएं’
रायपुर : सरहद पर खड़े जवानों की कलाई भले ही इस रक्षाबंधन पर अपने घर की राखी से दूर रहे, लेकिन कवर्धा की बहनों का स्नेह उन तक जरूर पहुंचेगा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत माता चौक में आयोजित ‘ऑपरेशन रक्षा सूत्र’ कार्यक्रम में कवर्धा जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों ने अपने हाथों से तैयार राखियां देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए समर्पित कीं। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, कवर्धा की माताएं बहने, सेना के जवान, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाएं, सखी सेंटर के स्टाफ, जिला महिला सशक्तिकरण के अधिकारी-कर्मचारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सेना के जवानों द्वारा भारत माता की आरती के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने सैनिक भाइयों को राखियां बांधकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। ‘जय जवान’ के नारों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। खास बात यह रही कि जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों द्वारा तैयार की गई राखियों को एकत्र कर भारतीय सेना तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इन राखियों के साथ कवर्धा की बहनों की शुभकामनाएं और देश की रक्षा में जुटे जवानों के प्रति कृतज्ञता भी सीमा तक पहुंचेगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं है। यह सैनिकों के प्रति विश्वास, सम्मान, आशीर्वाद और कृतज्ञता का भाव है। जो जवान अपने परिवार और अपनों से दूर रहकर देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, उनके लिए समाज की ओर से भेजा गया यह रक्षा सूत्र उनके मनोबल को और मजबूत करेगा।
’सीमा तक पहुंचेगा कवर्धा का संदेश’
‘ऑपरेशन रक्षा सूत्र’ के माध्यम से विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों से भी सैनिकों के लिए रक्षा सूत्र एवं शुभकामना संदेश भेजने की अपील की गई। देश की सीमा पर तैनात जवान भले ही अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर हों, लेकिन देशवासियों का स्नेह और आशीर्वाद उनसे कभी दूर नहीं होता। कवर्धा से भेजी गई ये राखियां अब सीमाओं तक जाएंगी और हर धागा जवानों से यही कहेगाकृआप सरहद पर डटे हैं और पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

RSS के स्कूलों की एंट्री से गरमाई बंगाल की सियासत, संजय राउत ने सरकार को घेरा
‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से आगे बढ़े युवा, शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने शिक्षकों से की खास अपील
नेहरू के परिसरों पर छापे से गरमाई तमिलनाडु की सियासत, स्टालिन ने बताया ‘राजनीतिक कार्रवाई’
जबलपुर में बीच शहर गोलीकांड, मूर्तिकार की हत्या के बाद आरोपियों की तलाश तेज
दुनिया का नक्शा बदलने की ओर बड़ा कदम, UN के प्रस्ताव के साथ खड़ा हुआ भारत; अमेरिका ने किया विरोध
लद्दाख की मांगों पर आर-पार की तैयारी! सरकार से बातचीत से पहले LAB का बड़ा ऐलान
शिक्षकों संग PM मोदी का दिलचस्प संवाद, ‘अच्छा वक्ता कैसे बनूं?’ सवाल पर आया मजेदार जवाब
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारत का खजाना रिकॉर्ड हाई, इस फैसले से आए अरबों डॉलर
विकास कार्यों का दावा, लेकिन कई योजनाएं अधूरी; बैरिया में जनता के बीच क्या है माहौल?