कार्यवाहक सीएम शिंदे अचानक गए अपने गांव, महायुति की बैठक टली
मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को होनी वाली महायुति की अहम बैठक टाल दी गई है। सूत्रों के मुताबिक कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे अचानक सातारा चले गए हैं। अब महायुति की बैठक 1 दिसंबर रविवार को हो सकती है। इस बैठक में दो ऑब्जर्वर्स की मौजूदगी में महाराष्ट्र सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। बीजेपी मराठा चेहरे पर भी विचार कर सकती है।
इस बैठक के बाद महायुति की बैठक बुलाई जाएगी। इससे पहले गुरुवार रात एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने करीब ढाई घंटे तक गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की थी। एकनाथ शिंदे ने आधे घंटे तक शाह से अकेले मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि हाईकमान ने शिंदे को डिप्टी सीएम या केंद्र में मंत्री पद का ऑफर दिया है। शिंदे केंद्रीय मंत्री बनने का मन बनाते हैं तो उनके गुट से किसी अन्य नेता को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक शिंदे पोर्टफोलियो बंटवारे की सूची अमित शाह को दे चुके हैं। अब शिंदे बीजेपी को फैसला लेने के लिए वक्त देना चाहते हैं इसीलिए वे अपने गांव रवाना हो गए हैं। बीजेपी मराठा नेताओं पर भी विचार कर रही माना जा रहा है कि सीएम चुनने में जातीय गणित की बड़ी भूमिका हो सकती है, क्योंकि 288 सीटों की विधानसभा में मराठा समुदाय के विधायक बड़ी संख्या में हैं। देवेंद्र फडणवीस ब्राह्मण हैं। ऐसे में बीजेपी नेतृत्व सीएम के लिए कुछ मराठा नेताओं पर भी विचार कर रहा है। सूत्रों की मानें तो आरएसएस ने दबाव बढ़ाया तो फडणवीस के सीएम बनने की संभावना ज्यादा है।

दुबई एयरपोर्ट के नजदीक ड्रोन से हमला, चार लोग जख्मी
मेट्रो प्रोजेक्ट में बड़ा कदम, पुट्ठा मिल में कई फीट गहरा गड्ढा, जल्द शुरू होगा टनल काम
जंबूरी कार्यक्रम को लेकर सदन में बवाल, कांग्रेस ने उठाए टेंडर घोटाले के सवाल
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जांच के दिए आदेश
ग्लोबल तनाव और FII बिकवाली से रुपया कमजोर, डॉलर के सामने दम निकला
शराब को लेकर विधानसभा में हंगामा, पक्ष और विपक्ष के विधायकों में तीखी बहस
छत्तीसगढ़ में तैनात एयरफोर्स विंग कमांडर की रायपुर में मौत, जांच शुरू
पश्चिम एशिया संकट से निवेशकों में घबराहट, सेंसेक्स में 900+ अंकों की गिरावट
फाइनल मैच में विवादित जश्न, अर्शदीप सिंह पर ICC ने ठोका फाइन