इंदौर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली दो युवकों की जान, एक गंभीर घायल
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। शहर के स्कीम नंबर 78 इलाके में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को तत्काल महाराजा यशवंतराव होल्कर अस्पताल (एमवाय हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है।
घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज में देरी के कारण आयुष (23) और कृष्ण पाल (21) ने दम तोड़ दिया। वहीं, तीसरा युवक श्रेयांश अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
पुलिस के अनुसार, तीनों मृतक मेडिकल कॉलेज के छात्र थे। लसुड़िया थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।
यह सड़क हादसा इंदौर में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ती दुर्घटनाओं की एक और मिसाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में रफ्तार नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।

आस्था आवासीय विद्यालय- दंतेवाड़ा के नौनिहालों के लिए उम्मीद का उजाला
संवेदनशील ग्राम चिपुरभट्टी में नियद नेल्ला नार से पहली बार बना पक्का घर
अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन काशी-अयोध्या धाम के लिए रवाना, तीर्थयात्रियों को मिली विशेष सुविधाएं
बुज़ुर्गों के जीवन में नई रोशनी - प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों एवं शराब पर प्रभावी कार्रवाही
आरजे महवश की बॉलीवुड एंट्री, पंचायत सचिव जी संग ‘टेढी हैं पर मेरी हैं’ में करेंगी धमाल
हर सड़क, हर पुल, हर परियोजना—जनता के जीवन को सरल और सुरक्षित बनाने की हमारी संकल्पना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (यू.के.) में अत्याधुनिक पुलिसिंग के गुर सीख रहे हैं प्रदेश के 30 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
खजुराहो केबिनेट में बुंदेलखंड को हजारों करोड़ की मिली विकास कार्यों की बड़ी सौगातें: मंत्री राजपूत