5200 करोड़ का बजट पारित: मुख्य स्टेशन का होगा पुनर्विकास, चमकेगा इंदौर का रेलमार्ग
इंदौर: रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए केंद्रीय बजट में 480 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। पिछले साल की तुलना में इस बार ज्यादा पैसा मिला है। पिछले साल इंदौर के खाते में 2990 करोड़ रुपए की राशि थी। सांसद शंकर लालवानी ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की, जिसमें बताया गया कि इंदौर के लिए अब तक की सबसे ज्यादा 5200 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। इस बार प्रोजेक्ट के लिए एक तय राशि रखने की बजाय काम आगे बढ़ने के साथ ही लगातार भुगतान किया जाएगा। इंदौर-खंडवा आमान परिवर्तन, इंदौर-दाहोद, इंदौर-बुधनी के साथ ही इंदौर-मनमाड़ नई लाइन में बजट की कमी नहीं आएगी।
इंदौर-बुधनी-जबलपुर परियोजना: इंदौर-बुधनी नई रेल लाइन परियोजना को 2018 में मंजूरी मिली थी। इस लाइन के लिए 1600 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।
जल्द शुरू होगा काम
मुख्य स्टेशन के पुनर्विकास की योजना डेढ़ साल पहले बनी थी। इसके लिए बजट में 480 करोड़ रुपए शामिल किए गए हैं। निर्माण के लिए टेंडर भी फाइनल हो गए हैं। एक महीने में काम शुरू हो जाएगा। मुख्य भवन सात मंजिला बनाया जाएगा। स्टेशन पर अगले 50 साल के हिसाब से व्यवस्थाएं की जाएंगी। स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा।
इन पर होगी नजर
इंदौर-मनमाड़ परियोजना: इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना को वर्ष 2017 में मंजूरी मिली थी। हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस परियोजना के लिए अनुमति मिली है। मप्र के हिस्से में डीपीआर का काम हो चुका है।
दाहोद-इंदौर रेल परियोजना
दाहोद-इंदौर रेल परियोजना को वर्ष 2007 में मंजूरी मिली थी। इन दिनों इंदौर-दाहोद रेल लाइन में सबसे महत्वपूर्ण टीही सुरंग में तेजी से काम चल रहा है। रतलाम-महू-खंडवा-अकोला परियोजना: रतलाम-महू-खंडवा-अकोला ब्रॉडगेज परियोजना को वर्ष 2008 में विशेष दर्जा मिला था। लागत करीब 2 हजार करोड़ रुपए है। पातालपानी से बलवाड़ा तक डायवर्टेड रेलवे लाइन के लिए 468.65 करोड़ रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं।

राशिफल 16 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीरकर पहुंची रोशनी: नियद नेल्लानार योजना से जगमगाया दुर्गम बोरानिरपी
जनजातीय अंचलों की बेटियों को अंग्रेजी में दक्ष बनाने की पहल
मध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न
सामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा सेतु से आसान हुआ विवाह पंजीकरण, घर बैठे मिल रही डिजिटल प्रमाण-पत्र की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान 2026: दिव्यांगजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष शिविर आयोजित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई
उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्रानाला बैराज का निरीक्षण, जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा